लुधियाना साइकिल सीट फैक्ट्री में आग लगने से दो की मौत, एक घायल

Updated at : 18 Feb 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
लुधियाना साइकिल सीट फैक्ट्री में आग लगने से दो की मौत, एक घायल

लुधियाना साइकिल सीट फैक्ट्री में आग लगने से दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन

कोचाधामन. लुधियाना के गिल चौक क्षेत्र में साइकिल सीट फैक्ट्री में आग लगने से किशनगंज और पूर्णिया के एक-एक युवक की जलकर मौत हो गई. घटना सोमवार को घटित हुई है. जबकि किशनगंज का एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है. हक की आवाज ट्रस्ट के अध्यक्ष सज्जाद आलम ने बताया कि मृतकों में एक की पहचान कोचाधामन प्रखंड के कमलपुर पंचायत के मंसूरा गांव निवासी मो आजम के पुत्र समद रजा एवं दूसरे की पहचान पूर्णिया जिले के नंदनिया गांव निवासी मेरुज आलम के पुत्र नियाज अहमद के रूप में की गई है. जबकि घायल की पहचान कोचाधामन प्रखंड के कमलपुर पंचायत के मंसूरा गांव निवासी रमजान आलम पिता कैलू के रूप में की गई है. घायल का इलाज लुधियाना के एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है. सज्जाद आलम ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करवा कर दोनों शव को एंबुलेंस से घर भेजवा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन