ePaper

मवेशी हाट में नशे में धुत दो युवक गिरफ्तार

Updated at : 14 Dec 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
मवेशी हाट में नशे में धुत दो युवक गिरफ्तार

मवेशी हाट में नशे में धुत दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. छत्तरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गयी है, जिसमें दो युवकों को मवेशी हाट में नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया. ये दोनों युवक शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे. सूचना के आधार पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लिया. गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान बरसातू हरिजन (पिता हवा लाल हरिजन, निवासी छतरगाछ थाना पहाड़कट्टा) व गोपाल मांझी (पिता रोटीखुआ मांझी, निवासी कंचनकावाल, जिला झापा, नेपाल) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ये दोनों युवक शराब के नशे में मवेशी हाट में उत्पात मचा रहे थे, जिससे वहां अफरातफरी मच गयी थी. पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दोनों युवकों को मवेशी हाट से हिरासत में लिया व उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी. दोनों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जिसमें चिकित्सकों ने पुष्टि की कि दोनों ने शराब का सेवन किया था. इसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया को अंजाम दिया जा रहा है. इस मामले में स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद है. आरोपित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन