योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखेगी बीस सूत्री

Updated:
विज्ञापन
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर नजर रखेगी बीस सूत्री

प्रखंड में कृषि योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए प्रखंड बीस सूत्री कमेटी नजर रखेगी. उक्त बातें प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष दानिश इकबाल ने कही

विज्ञापन

कोचाधामन. प्रखंड में कृषि योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए प्रखंड बीस सूत्री कमेटी नजर रखेगी. उक्त बातें प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष दानिश इकबाल ने कही. उन्होंने कहा है कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान है और यहां की 80 फीसदी जनसंख्या कृषि पर ही निर्भर है. उन्होंने कहा कि अन्न दाता किसान आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. प्रखंड बीससूत्री अध्यक्ष दानिश इकबाल ने कृषि विभाग से मांग की है कि विभाग पंचायतों में जगह-जगह शिविर आयोजित कर किसानों को खेती किसानी से जुड़े योजनाओं की जानकारी दें. साथ ही सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि योजनाओं का सही किसानों को उपलब्ध कराएं. उन्होंने बताया कि किसानों से जानकारी मिल रही है कि कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं पंचायत में कार्यरत कृषि कर्मी कुछ गिने चुने किसानों को ही कृषि योजनाओं का लाभ दे रहे हैं. अगर मामला सत्य है तो इसकी जांच कराई जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन