बारिश से डायवर्सन पर बढ़ा खतरा, रूपनी-आमबाड़ी मार्ग पर जोखिमभरा हुआ आवागमन.

Updated:
विज्ञापन
जलजमाव | Prabhat Khabar Network

जलजमाव | Prabhat Khabar Network

किशनगंज के बहादुरगंज में बारिश के कारण रूपनी से आमबाड़ी जाने वाली सड़क का डायवर्सन खतरे में है. लगातार पानी के बहाव से आवागमन जान जोखिम में डाल रहा है. ग्रामीण तत्काल मरम्मत और मजबूतीकरण की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

किशनगंज : बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रूपनी से आमबाड़ी जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क पर बने डायवर्सन के ऊपर से लगातार बारिश का पानी बहने के कारण आवागमन पूरी तरह जोखिमभरा हो गया है. डायवर्सन के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग प्रभावित हो गया है और लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण डायवर्सन पर तेज जलप्रवाह बना हुआ है, जिससे सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है. इसका असर राहगीरों, स्कूली बच्चों तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है.

ह्यूम पाइप लगाकर मजबूत करने की मांग

स्थानीय ग्रामीण उदित नारायण सिंह, सुंदरलाल सिंह, दुखन लाल सिंह, माधव यादव, जगदीश विश्वास समेत अन्य लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि डायवर्सन में पर्याप्त संख्या में ह्यूम पाइप (एचपी पाइप) लगाकर इसे मजबूत बनाया जाए, ताकि बरसात का पानी सुचारु रूप से निकल सके और सड़क पर सुरक्षित आवागमन बहाल हो.

हजारों लोगों की आवाजाही हो रही प्रभावित

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य नहीं कराया गया तो क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित रहेगी और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहेगा. लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है.


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन