ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी और बेटे की मौत, पति घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 8:45 PM
किशनगंज-बहादुरगंज रोड पर ब्लॉक चौक के समीप सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
किशनगंज.किशनगंज-बहादुरगंज रोड पर ब्लॉक चौक के समीप सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक सवार दंपत्ति को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें महिला व बच्चे की मौत गयी. महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला शादी समारोह से अपने घर वापस जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना क्षेत्र के गाछपाड़ा गांव निवासी इशहाक आलम अपनी पत्नी खुश्बू बेगम(32 वर्ष) और 12 वर्ष के बेटे को सोमवार को बाइक से लेकर कोचाधामन प्रखंड के विशनपुर गया था. बुधवार की शाम को वह वापस अपने घर लौट रहा था. तभी किशनगंज प्रखंड के महेशबथना चौक पर उसकी बाइक में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. जिससे पत्नी और बेटे नीचे गिर गए और मौके पर ही मौत गयी. जबकि पति छिटकर दूर जा गिरा और सर पर गंभीर चोंटे आयी है. घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे. वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया और ट्रक को जब्त कर थाने ले आयी. पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार में दो की दर्दनाक मौत होने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










