खनन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ ट्रैक्टर व जेसीबी चालकों का धरना

खनन विभाग की कार्रवाई के खिलाफ ट्रैक्टर व जेसीबी चालकों का धरना
कोचाधामन. प्रखंड की बगलबाड़ी पंचायत स्थित मस्तान चौक पर मंगलवार को ट्रैक्टर व जेसीबी चालकों ने अपनी मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया. इस दौरान चालकों ने चौक पर ही अपने वाहन खड़े कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने और कामकाज बंद करने का निर्णय लिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निजी जमीन से मिट्टी कटाई व ढुलाई करने पर भी खनन विभाग व प्रशासन द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाता है, जो गरीब चालकों के बस से बाहर है. उन्होंने दर्द साझा करते हुए कहा कि यदि वे काम नहीं करेंगे, तो बैंकों से लोन पर लिए गए वाहनों की किस्त कैसे भरेंगे. चालकों ने दोटूक चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन उनकी मांगें पूरी नहीं करता और जुर्माना वसूलना बंद नहीं करता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










