बिना नंबर के टोटो जब्त व हेलमेट के काटे गये चालान

Updated:
विज्ञापन
बिना नंबर के टोटो जब्त व  हेलमेट के काटे गये चालान

किशनगंज शहर के बस स्टैंड के समीप परिवहन विभाग के द्वारा परिवहन विभाग की पदाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक अमित कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बिना नंबर प्लेट के टोटो की जांच की एवं बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाया

विज्ञापन

किशनगंज किशनगंज शहर के बस स्टैंड के समीप परिवहन विभाग के द्वारा परिवहन विभाग की पदाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन निरीक्षक अमित कुमार सिंह अपनी टीम के साथ बिना नंबर प्लेट के टोटो की जांच की एवं बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवारों के खिलाफ अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान हर एक आने-जाने वाले टोटो व बाइक सवार की जांच पड़ताल की जांच पड़ताल के दौरान बिना नंबर प्लेट के कई टोटो को जब्त किया गया. कई बिना हेलमेट के बाइक सवार चालकों का चालान काटा गया. इस दौरान प्रवर्तन निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय में अवैध तरीके से बिना नंबर प्लेट के टोटो चल रहे हैं. जिसे जब्त किया जा रहा है. साथ ही बाइक सवार बिना अपने जीवन के परवाह किए हेलमेट लगाए चल रहे हैं उन पर चालान काटा गया है. बाइक स्वरों से आगरा किया गया है कि बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवार होकर बाइक ना चलाएं तथा बाइक पर तीन लोडिंग ना करें अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन