मतदाता एक अगस्त से एक सितम्बर तक आपत्ति का समय निधारित

Updated:
विज्ञापन
मतदाता एक अगस्त से एक सितम्बर तक आपत्ति का समय निधारित

रविवार सहित सातों दिन सुबह दस से शाम पांच तक सभी प्रखंडों में दर्ज करा सकते हैं‍ आपत्ति

विज्ञापन

रविवार सहित सातों दिन सभी प्रखंडो में 10 बजे सुबह से शाम बजे तक होगा आपत्ति

मतदाता आनलाइन व आफलाइन दोनों तरह से करा सकते हैं आपत्ति दर्ज

किशनगंज

विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एक अगस्त से एक सितंबर तक आपत्ति प्राप्त किये जायेंगे. इस कार्य के लिए विशेष कैम्प जिलान्तर्गत सभी प्रखंड एवं नगर निकाय कार्यालयों में स्थापित किया गया है, जो सप्ताह के सातों दिन यानि रविवार को भी पूर्वाह्रन 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक काम करेगा. मतदाता के लिए आनलाइन आपत्ति की भी व्यवस्था है. मतदाता अपनी आपत्ति कार्यालय जाकर या आनलाइन भी कर सकते हैं.

अपील का प्रावधान है:

प्रथम अपील :-

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के निर्णय से अगर कोई व्यक्ति संतुष्ट नहीं हैं तो निर्धारित समय-सीमा के भीतर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपील कर सकता है.

द्वितीय अपील :

डीएम के आदेश के 30 दिनों के अंदर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष दूसरी अपील की जा सकती है. लोगों से अपील किया गया है कि योग्य मतदाता समय पर अपनी आपत्ति दाखिल करें ताकि योग्य मतदाता न छूटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन