ईद को ले सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे
किशनगंज ईद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा के मद्देनजर जिले के कुल 279 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. सुरक्षा को लेकर डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार अपने कनीय अधिकारियों से जानकारी ले रहे थे. पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले के सभी थानाध्यक्षों को सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया था. एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ वन गौतम कुमार सहित प्रशासन व पुलिस के अधिकारी शहर में व्यव्स्था का मुआयना कर रहे थे. कई पदाधिकारीयों के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकारी घूम- घूम कर हालात का जायजा ले रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




