ईद में हर्षोल्लास के साथ एसएसबी ने लिया हिस्सा

शनिवार को बरजीत सिंह, कमांडेंट, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया
दिघलबैंक शनिवार को बरजीत सिंह, कमांडेंट, 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की अध्यक्षता में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े हर्षोल्लास, आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मनाया गया. इस अवसर पर वाहिनी परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट बरजीत सिंह ने सभी बल कर्मियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पावन पर्व आपसी एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं तथा सभी को मिलजुल कर रहने की प्रेरणा प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सद्भाव बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का सुंदर दृश्य देखने को मिला, जिससे बल के अंदर एकता की भावना और मजबूत हुई. कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ बैठकर पारंपरिक सेवइयों का आनंद लिया तथा ईद की खुशियों को आपस में साझा किया. इस तरह 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में ईद-उल-फितर का पर्व पूरे उत्साह, उल्लास और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




