ePaper

नामांकन को ले सुरक्षा के किये हैं पुख्ता इंतजाम

Updated at : 13 Oct 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
नामांकन को ले सुरक्षा के किये हैं पुख्ता इंतजाम

विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन सोमवार को नामांकन स्थल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे.

विज्ञापन

किशनगंज.विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के पहले दिन सोमवार को नामांकन स्थल के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे. नामांकन स्थल से 500 मीटर की दूरी पर भी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को लगाया गया था. एसडीएम कार्यालय में किशनगंज और बहादुरगंज के प्रत्याशियों के लिए नामांकन की व्यवस्था थी. ठाकुरगंज विधानसभा के लिए डीआरडीए परिसर व कोचाधामन विधानसभा के लिए समाहरणालय परिसर में नामांकन की व्यवस्था थी. नामांकन वाले सभी चारो स्थानों में सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. नामांकन स्थल से 500 मीटर की दूरी पर ही चार पहिया वाहन और बाइक का प्रवेश वर्जित था. पास में बनाये गए बैरिकेटिंग में ही गाड़ियों को रोक दिया जाता था. एसपी सागर कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मोनेटरिंग कर रहे थे. वे लगातार अपने कनीय पुलिस अधिकारियों के सम्पर्क में थे. कोचाधामन और ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र के नामांकन स्थल के पास चार बैरिकेटिंग लगवाए गए थे. नामांकन स्थल से पांच-पांच सौ मीटर की दूरी पर एनएच साइड में दो बैरिकेटिंग बनवाये गए थे. दोनो स्थानों पर मजिस्ट्रेट व अवर निरीक्षक स्तर के पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. नामांकन के पहले दिन नामांकन स्थल के पास वाले चौक चौराहों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. कैलटेक्स चौक और धर्मगंज चौक में दो-दो अवर निरीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी।वही एसडीएम कार्यालय परिसर में बनाये गए नामांकन स्थल के पास तीन बैरिकेटिंग बनाये गए थे. यहां भी 500 मीटर की दूरी से ही वाहनों का प्रवेश वर्जित था. एक बैरिकेटिंग खगड़ा मेला गेट के पास और एक बैरिकेटिंग सर्किट हाउस के पास बनवाये गए थे. एसडीएम अनिकेत कुमार, इंस्पेक्टर राजा, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन सहित वरीय पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. एसपी सागर कुमार ने कहा कि नामांकन को लेकर पहले दिन से अंतिम दिन तक नामांकन स्थल के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. समय समय पर व्यवस्था का जायजा लेने का निर्देश पुलिस अधिकारी को दिया गया है जो प्रत्याशी नामांकन के लिए आएंगे उनके साथ भीड़ न जुटे इस पर भी पुलिस की नजर रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन