ePaper

चार ग्राम ब्राउन सुगर व 3.31 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 18 Nov 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
चार ग्राम ब्राउन सुगर व 3.31 ग्राम गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

चार ग्राम ब्राउन सुगर व 3.31 ग्राम गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

पौआखाली. पौआखाली पुलिस को सोमवार की देर रात नशीले पदार्थ के मुख्य तस्कर उमर फारुख सहित दो अन्य तस्करों को चार ग्राम ब्राउन सुगर व 3.31 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार युवकों की पहचान मो अखलाक 26, पिता मुर्तजा व विष्णु कुमार राय 26, पिता जयनाथ लाल के रूप में की है. गिरफ्तार तीनों युवक नगर के ही निवासी हैं. पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि उमर की गिरफ्तारी अखलाक व विष्णु के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एलआरपी चौक स्थित नेशनल हाइवे से किया गया है. दोनों ने उमर फारुख को उनसे नशीला पदार्थ खरीदने के लिए एलआरपी चौक के आसपास बुलाया था, जहां पुलिस ने तीनों को धर दबोचा. मालूम हो कि फारुख के खिलाफ पहले से ही पौआखाली थाना में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है. वह जेल भी जा चुका है. इधर मंगलवार को गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह की नशे के विरुद्ध की गई कार्रवाई से नगर की जनता काफी खुश है वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन