ePaper

251 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 15 Jan 2026 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
251 लीटर शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है

विज्ञापन

किशनगंज जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अधिनियम के तहत लगातार शराब तस्करों और शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में उत्पाद विभाग के निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली अपने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर जिले के मोजाबाड़ी पुल पर जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक सफेद रंग की कार को रोक कर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार में लदे 251.28 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन तस्कर अश्वनी कुमार, कृष्णा राज, सोनू कुमार मधेपुरा जिला निवासी को गिरफ्तार किया गया. इस दौरान एक तस्कर मौका पाकर फरार हो गया. तीनों तस्करों को मद्यनिषेध अधिनियम के तहत सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि यह लोग एक सफेद रंग के कार में बंगाल से शराब लोड कर मधेपुरा जा रहा था. शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, एक तस्कर फरार हो गया है. आगे की कार्रवाई को लेकर हम लोगों के द्वारा शराब के मुख्य तस्कर की गिरफ्तारी के लिए प्रक्रिया जारी है. जल्द ही शराब के मुख्य तस्कर को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन