तीन अलग अलग बाइक की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

घर से 25 हजार रुपए नगदी व दो गुल्लक में रखे रुपए चुरा लिए गए.
किशनगंज शहर में तीन अलग अलग बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है. सदर थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग स्थानों से बाइक चोरी की घटना घटित हुई है. घटना को लेकर बाइक स्वामी ने मंगलवार को सदर थाना में आवेदन दिया है. तीनों मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. पहली घटना में मोतीबाग निवासी रमेश साहा ने घर से बाइक चोरी की घटना घटी. बाइक के साथ साथ घर से 25 हजार रुपए नगदी व दो गुल्लक में रखे रुपए चुरा लिए गए. पीड़ित द्वारा थाना दर्ज शिकायत के अनुसार वे अपने परिवार के साथ बाहर गए थे. मंगलवार को जब घर वायस आए तो देखा घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. घर के बरामदे से शिकायतकर्ता की पत्नी के नाम से निबंधित बाइक व नगदी चोरी कर ली गई. दूसरी बाइक चोरी की घटना मारवाड़ी कॉलेज रोड सफा नगर में घटी. जहां से सोमवार को ग्लैमर बाइक संख्या बीआर37डी, 0217 नंबर की बाइक चोरी हो गई. बाइक स्वामी ने बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है. तीसरी घटना धर्मशाला रोड शिव मंदिर के पास घटी. बाइक स्वामी राजकुमार जैन ने अपनी बाइक चोरी को ले थाना में आवेदन दिया है. दिए गए आवेदन के अनुसार 31जनवरी को वे धर्मशाला रोड शिव मंदिर के पास अपनी सुपर स्पलेंडर बाइक लगाकर दुकान चले गया. कुछ देर बाद दुकान से बाहर आया तो देखा बाइक गायब थी. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि बाइक चोरी घटना को गंभीरता से लिया गया है. बाइक चोरी गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




