ePaper

चौथे दिन तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Updated at : 16 Oct 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
चौथे दिन तीन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जिले में गुरूवार को दूसरे चरण के नामांकन के चौथे दिन बहादुरगंज विधान सभा सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ आलम ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

किशनगंज.बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. जिले में गुरूवार को दूसरे चरण के नामांकन के चौथे दिन बहादुरगंज विधान सभा सीट से एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ आलम ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. वहीं ठाकुरगंज विधान सभा से एक निर्दलीय के अलावे जदयू के गोपाल अग्रवाल ने फिर दो सेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया. वहीं किशनगंज विधान सभा से एक निर्दलीय प्रत्याशी विश्वनाथ टूडू ने नामांकन परचा दाखिल किया.

12 प्रत्याशियों ने कटाया एनआर

जिला जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को कुल 12 प्रत्याशियों ने एनआर कटवाया है. लेकिन अन्य विधान सभा क्षेत्रों से एक भी नामांकन नहीं हुआ है.नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, संवीक्षा की तिथि 21 अक्टूबर तथा नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित की गई है. नामांकन प्रतिदिन 11 बजे से 3 बजे तक संबंधित निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में किया जा रहा है. स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने नामांकन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी, हेल्प डेस्क, वेटिंग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था की व्यवस्था की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन