डाक की सेवा के लिए बीबीगंज से तीसरा जत्था अबरखा के लिए रवाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 11:46 PM
डाक बम सेवा समिति बीबीगंज टेढ़ागाछ का तीसरा जत्था सोमवारी के लिए बीबीगंज से रविवार को अबरखा कटोरिया के लिए रवाना हुआ.
टेढ़ागाछ . डाक बम सेवा समिति बीबीगंज टेढ़ागाछ का तीसरा जत्था सोमवारी के लिए बीबीगंज से रविवार को अबरखा कटोरिया के लिए रवाना हुआ. सेवा दल में शामिल सदस्यों ने बताया अबरखा में शिविर लगाकर सोमवार को सेवा दल डाक बम की सेवा करेंगे. उन्होंने बताया सेवा में लगने वाला सामान ठंडा पानी, गर्म पानी, पलाश फूल का शरबत, चाय, ड्राईफ्रुट, केला, सेब, दर्दनाशक टेबलेट, विक्स, स्प्रे बाम से मालिश, ठंडा तेल, पेड़ा, पेठा इत्यादि से डाक बम सेवा समिति के द्वारा सेवा की जायेगी. इस जत्थे को दिनेश फ्यूल सेंटर बहादुरगंज के डीलर व जिप सदस्या खोशी देवी एवं दिनेश प्रसाद मांझी के द्वारा ठंडा पानी और लस्सी पिला कर रवाना किया. सेवादल के व्यवस्थापक परमात्मा साह एवं गोपाल शर्मा ने बताया सेवा में जाने वाले सदस्यों में नारायण साह, रितेश साह, प्रभु साह, प्रमोद साह, जामनी शंकर घोष, संजय कुमार दास, रिंकू कुमार दास, मिंटूचन्द्र शोनकार, मनोज कुमार पंडित, अशोक कुमार पंडित, ड्राइवर मजीब आलम, ऑपरेटर रुपेश साह आदि शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










