ePaper

जान जोखिम में डाल नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे, पुल निर्माण की मांग

Updated at : 03 Sep 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
जान जोखिम में डाल नदी पार कर स्कूल जाते हैं बच्चे, पुल निर्माण की मांग

तुलसिया पंचायत अंतर्गत गढ़ीबस्ती वार्ड संख्या 07 में प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर मुद्दा सामने आया है. यहाँ स्कूल जाने के लिए बच्चों को रोज़ नदी पार करना पड़ता है,

विज्ञापन

दिघलबैंक.प्रखंड के तुलसिया पंचायत अंतर्गत गढ़ीबस्ती वार्ड संख्या 07 में प्राथमिक विद्यालय जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर मुद्दा सामने आया है. यहाँ स्कूल जाने के लिए बच्चों को रोज़ नदी पार करना पड़ता है, जिससे उनके जीवन पर खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में यह समस्या और भी विकराल हो जाती है. कई बार छोटे-छोटे बच्चे पानी पार करते समय हादसे का शिकार हो सकते हैं. इसी गंभीर समस्या को लेकर जिला बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, किशनगंज के सदस्य करण लाल गणेश ने पहल करते हुए जिला पदाधिकारी, को ज्ञापन सौंपा.ज्ञापन में तत्काल प्रभाव से पुल निर्माण कराने की मांग की गई है ताकि बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके. गढ़ीबस्ती वार्ड संख्या 07 के बच्चे प्राथमिक विद्यालय जाने के लिए नदी पार करते हैं.इस दौरान किसी भी तरह की अनहोनी होने की संभावना रहती है.ग्रामीणों ने भी कई बार इस समस्या को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है.अगर पुल का निर्माण हो जाता है तो बच्चों की शिक्षा में बाधा नहीं आएगी और उनकी जान भी सुरक्षित रहेगी. ज्ञापन सौंपते समय करण लाल गणेश ने कहा कि सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, परंतु ज़मीनी स्तर पर अब भी कई स्थानों पर ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं. पुल निर्माण होने से न सिर्फ बच्चों को बल्कि ग्रामीणों को भी स्थायी लाभ मिलेगा. जिला पदाधिकारी ने इस पर सकारात्मक आश्वासन दिया है और जल्द कार्रवाई की बात कही है. ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन शीघ्र ही पहल कर बच्चों की शिक्षा और जीवन रक्षा के लिए इस पुल का निर्माण करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन