चिचुआबाड़ी चौक पर लगने वाले जाम से नहीं मिल रही राहत
Updated at : 23 Jan 2026 11:39 PM (IST)
विज्ञापन

पोठिया प्रखंड के चिचुआबाडी चौक पर लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है
विज्ञापन
किशनगंज
पोठिया प्रखंड के चिचुआबाडी चौक पर लगने वाला जाम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है. किशनगंज से ठाकुरगंज हो या फिर ठाकुरगंज से पोठिया ब्लॉक या बंगाल के इस्लामपुर जाने के लिए चिचुआबाडी चौक का इस्तेमाल करना पड़ता है. ऐसे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में छोटे बड़े वाहन गुजरते है. चौक पर ई रिक्शा, टेम्पो और मैजिक वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है. वहीं यहां से गुजरने वाले सवारी बसों व अन्य वाहनों का भी पड़ाव यहां होता है. इस वजह से ट्रैफिक के भारी दबाव की वजह से आए दिन जाम लग जाता है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम लगने से काफी समय बर्बाद हो जाता है. उन्होंने जिला प्रशासन से इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है. समय के साथ बढ़ती आबादी और बढ़ती वाहनों की संख्या ने इस जाम को और अधिक भयावह बना दिया है. कई बार तो काफी देर तक लोगों को इस जाम में फंसना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इसके लिए ठोस व कारगर कदम उठाने की जरूरत है लेकिन अब तक इस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




