एसडीपीओ वन गौतम कुमार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी, करीब आठ घंटे चली छापेमारी

र्थिक इकाई की टीम कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आय के स्रोत तथा संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा रहा है.
कुल 1 करोड़ 94 लाख 9 हजार 240 रुपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया
-आय के स्रोत तथा संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा रहा
-किशनगंज के अलावे पूर्णिया, पटना सहित कई स्थानों पर टीम कर रही छापेमारी
किशनगंजबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की, जिससे हड़कंप मच गया. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मंगलवार की सुबह किशनगंज में पदस्थापित एसडीपीओ वन गौतम कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके धर्मगंज स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की. मिली जानकारी के अनुसार टीम ने सुबह से किशनगंज के अलावे पूर्णिया, पटना सहित कई स्थानों पर छापेमारी की. टीम लगभग आठ घंटों तक एसडीपीओ वन के आवास पर रही और आय से अधिक संपत्ति मामलों को लेकर दस्तावेजों को खंगाला. मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक इकाई की टीम कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आय के स्रोत तथा संपत्ति के बीच अंतर का आकलन किया जा रहा है. यदि आय से अधिक संपत्ति का मामला साबित होता है तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. वहीं आर्थिक अपराध इकाई के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आय से अधिक संपति अर्जित किए जाने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 3/26 के अंतर्गत 29 मार्च को किशनगंज के एसडीपीओ वन गौतम कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. कांड दर्ज किए जाने के बाद मामले का सत्यापन भी करवाया गया. एसडीपीओ वन गौतम कुमार के विरुद्ध सत्यापन के क्रम में कुल 1 करोड़ 94 लाख 9 हजार 240 रुपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का प्रथम दृष्टया साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 60.27 प्रतिशत अधिक है. विभागीय स्तर पर भी उनके सेवा रिकॉर्ड और पोस्टिंग से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही संपत्ति की वास्तविक कीमत और पूरे मामले का खुलासा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




