बहादुरगंज पुलिस ने 94 तस्करी के मवेशियों को किया जब्त, छह तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2025 8:52 PM
बहादुरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर मवेशी तस्करी के लिए कॉरिडोर बन चुके एनएच 327 ई अररिया - बहादुरगंज पथ पर मवेशी लदे दो ट्रकों को जब्त किया.
बहादुरगंज.बहादुरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर मवेशी तस्करी के लिए कॉरिडोर बन चुके एनएच 327 ई अररिया – बहादुरगंज पथ पर मवेशी लदे दो ट्रकों को जब्त किया. जिसमें कुल 94 मवेशी लदे थे. पुलिस ने मौके पर ट्रक के ड्राइवर सहित बोलेरो पर सवार लाइनर का काम रहे कुल छह लोगों को हिरासत में लिया. हालांकि पुलिसिया कार्रवाई के दौरान दूसरे ट्रक के ड्राइवर एवं खलासी भागने सफल रहे. मामले में पुलिस आगे की पूछताछ कर रही है. जप्त दोनों ट्रक सीतामढ़ी से अररिया – बहादुरगंज होते हुए बहादुरगंज के देशिया टोली अंतर्गत लेलिहा चौक स्थित एलिना बीफ फैक्ट्री ले जाया जा रहा था. छापेमारी का नेतृत्व पुलिस सर्किल के इंस्पेक्टर संजय पांडे, थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार कर रहे थे. थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के साथ कार्रवाई की गयी है. पुलिस ने दोनों ट्रकों पर ठूस – ठूसकर लदे कुल 97 मवेशियों को जप्त कर लिया. जप्त मवेशियों में 54 भैंस एवं 43 पाड़ा शामिल है. पुलिस मामले में पशु तस्करी एवं क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. गिरफ्तार लोगों में ट्रक चालक मो असगर पिता मो जाकीर थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा , सह चालक मो अजीज साह पिता स्व शफीक साह बलुवाहर समस्तीपुर निवासी बताया जाता है. जबकि हिरासत में लिए गए बोलेरो पर सवार लाइनर में एलिना बीफ फेक्ट्री के कर्मी इंजमामूल हक, मो दुलाल अली पिता मो मजीद अली, मो साहेब आला पिता साहिदुर रहमान एवं साह आलम पिता इसहाक अली शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










