सांसद ने शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई पंडालों किया भ्रमण

सांसद डॉक्टर मो जावेद आजाद ने दुर्गा पूजा को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया.
किशनगंज.सांसद डॉक्टर मो जावेद आजाद ने दुर्गा पूजा को लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के कई पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने पूजा कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों के अलावे पंडाल में मौजूद भक्तों से भी बातचीत की. सांसद श्री आजाद ने कहा कि किशनगंज जिला गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है.सभी मिलजुलकर शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं. दुर्गा पूजा पर्व बुराई पर अच्छाई का त्यौहार है. उन्होंने कहा कि यह त्योहार लोगों को एकजुट करता है और सामाजिक और सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देता है. इस दौरान स्थानीय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साहा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष सरकार उर्फ टूकटूक सरकार, सांसद के निजी सहायक एहसान हसन, रेडक्रॉस के सचिव मिक्की साहा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा, वार्ड पार्षद रंजीत रामदास, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सफी अहमद, तौसीफ अंजर, आदर्श कुमार साहा, पूजा कमिटी के लोग व बड़ी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










