जर्जर हाईटेंशन तार कम ऊंचाई पर लटक रहा

Updated:
विज्ञापन

जर्जर हाईटेंशन तार कम ऊंचाई पर लटक रहा

विज्ञापन

मेदनीचौकी. सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ गरीबनगर गांव में बिजली खंभे पर टंगे हाईटेंशन केबल तार के जर्जर होने की शिकायत वहां के ग्रामीणों ने की है. ग्रामीण दीपक ठाकुर, दिलीप मिस्त्री, रंजीत शर्मा, फौदी ठाकुर, श्री ठाकुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण मुख्य सड़क पर गाड़े हुए बिजली खंभे पर टंगे केवल का तार जर्जर हो गया है. एल्यूमीनियम का तार केवल से बाहर आ गया है. वहीं बिजली खंभे पर केवल का ये तार जमीन से कम हाइट पर लटका हुआ है. लोगों का आना जाना लगा रहता है. ऐसे में तार के आपस में शॉट लगकर गिरने का खतरा बना हुआ है. ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारी से निरीक्षण कर जल्द से जल्द जर्जर बिजली तार को बदलने की मांग की है, जिससे भविष्य में होने वाले दुर्घटना से बचा जा सके. इस संबंध में विद्युत विभाग सूर्यगढ़ा के कनीय अभियंता नीरज कुमार ने बताया कि जर्जर तार का सर्वे करने के बाद बदलने की प्रक्रिया शुरु करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन