चंद महीनों में ही उधड़ी हॉस्पिटल रोड की सूरत
Updated at : 25 Mar 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन

चंद महीनों में ही उधड़ी हॉस्पिटल रोड की सूरत
विज्ञापन
पीसीसी पर आनन-फानन में किया गया कालीकरण भी हुआ फेल, जलजमाव व गड्ढों के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही भारी परेशानी
ठाकुरगंज. शहर के प्रमुख मार्गों में शुमार ”हॉस्पिटल रोड” इन दिनों बदहाली के आंसू रो रही है. विडंबना यह है कि जिस सड़क का निर्माण अभी कुछ महीनों पूर्व ही हुआ था, उसकी हालत इतनी खराब हो चुकी है कि जगह-जगह बड़े गड्ढे और उनमें भरा गंदा पानी स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है. आम राहगीरों को इस मार्ग से गुजरने में अब भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.गुणवत्ता पर उठे सवाल व अधूरा कालीकरण
बताते चलें कि टेंडर वर्क के माध्यम से जब इस सड़क का निर्माण हुआ था, तभी कार्य की गुणवत्ता में भारी कमी का मामला खूब गूंजा था. स्थानीय स्तर पर विरोध के बाद, खानापूर्ति करने के लिये ठेकेदार ने पीसीसी सड़क के ऊपर कुछ चयनित जगहों पर कालीकरण कर दिया था. अब स्थिति यह है कि जहां कालीकरण नहीं हुआ, वहां हल्की सी बारिश होते ही सड़क तलाब में तब्दील हो जाती है.दुर्घटनाओं का बना रहता है डर
स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की वर्षा के बाद ही पूरी सड़क पर जलजमाव हो जाता है. गंदा पानी जमा होने के कारण सड़क के गहरे गड्ढे नजर नहीं आते, जिससे आए दिन बाइक सवार और पैदल यात्री दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. सड़क की इस दयनीय स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है.श्रद्धालुओं व मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
हॉस्पिटल रोड होने के कारण यहां से मरीजों व एम्बुलेंस की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिन्हें इन झटकों व जलजमाव से काफी परेशानी होती है. सबसे अधिक दिक्कत इस रास्ते से होकर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को हो रही है. गंदे पानी व कीचड़ के बीच से होकर मंदिर जाना आस्थावानों के लिए एक चुनौती बन गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




