हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमड़ा जनसैलाब

Updated:
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमड़ा जनसैलाब

हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन

51 कन्याओं ने कनकई नदी से भरा पवित्र जल, जय श्री राम के जयकारों के बीच भक्तिमय हुआ वातावरण, आगामी दिनों में होगा यज्ञ व महाप्रसाद वितरण

दिघलबैंक. प्रखंड के दोगिरजा गांव में नवनिर्मित श्री हनुमान मंदिर की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बुधवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस धार्मिक अनुष्ठान में 51 कन्याओं व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया. कलश यात्रा दोगिरजा स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ हुई.

यह यात्रा भेड़भेड़ी गांव होते हुए नैनभिट्ठा स्थित कनकई नदी घाट पहुंची, जहां पंडितों के सानिध्य में विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया. इसके पश्चात, श्रद्धालु महिलाएं व कन्याएं सिर पर कलश धारण कर पुनः मंदिर स्थल की ओर प्रस्थान किया.

पूरी यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन में ”जय श्री राम” व ”बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह गुंजायमान रहा. पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित श्रद्धालु अपनी अटूट आस्था का परिचय दे रहे थे. यात्रा के मार्ग में स्थानीय ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया और पूजा-अर्चना की. मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है.

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति के सदस्य बलदेव प्रसाद साह, निर्मल साह, श्रवण साह, भोगिन्दर साह, आदेश साह, अमूल साह एवं सभी परिजनों का विशेष सहयोग मिल रहा है. आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा के बाद आगामी दिनों में शास्त्रोक्त विधि से मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, विशेष पूजा, यज्ञ, हवन एवं महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन