चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा
Updated at : 25 Mar 2026 7:33 PM (IST)
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा
विज्ञापन
बड़ी कोठी व लोहार पट्टी समेत विभिन्न शक्तिपीठों में वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ वातावरण, ”गुड़” का भोग लगाकर भक्तों ने मांगी सुख-शांति
किशनगंज. चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को जिले भर में मां दुर्गा के सप्तम स्वरूप ”मां कालरात्रि” की पूजा-अर्चना पूरी श्रद्धा व वैदिक रीति-रिवाजों के साथ की गयी. सुबह से ही शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. जिले में नवरात्र के प्रारंभ से ही भक्ति व उत्साह का अनुपम माहौल बना हुआ है. शहर के प्रसिद्ध बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर सहित कई प्रमुख देवालयों में मां दुर्गा की विशेष आराधना की जा रही है. इसके अतिरिक्त लोहार पट्टी शिव शक्ति धाम, नेपाल गढ़ कॉलोनी, अस्पताल रोड स्थित शीतला मंदिर, खगड़ा दुर्गा मंदिर व मनोरंजन क्लब में भी कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है. सुभाष पल्ली, रुईधासा हनुमान नगर, धुमनिया और रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में भी विधि-विधान से पूजन किया जा रहा है. मंदिरों में सुबह व शाम होने वाली भव्य आरती आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. शाम के समय आरती से पूर्व बड़ी संख्या में महिलाएं दीप प्रज्वलित करने मंदिर पहुंच रही हैं, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया है. कई श्रद्धालु अपने घरों में भी कलश स्थापित कर माता की उपासना में लीन हैं. प्रसिद्ध पंडित डॉ धनतोष पांडे ने बताया कि मां कालरात्रि नवदुर्गा का सातवां व अत्यंत शक्तिशाली स्वरूप हैं. मां कालरात्रि त्रि-नेत्रधारी हैं. उनके गले में विद्युत की अद्भुत माला सुशोभित है. वे अपने हाथों में खड्ग व कांटा धारण किए हुए हैं. उनका वाहन गर्दभ (गधा) है. पंडित जी के अनुसार, माता हमेशा अपने भक्तों का कल्याण करती हैं, जिसके कारण उन्हें ”शुभंकरी” भी कहा जाता है. इनकी सच्ची उपासना से जीवन के समस्त दुःख व संकट दूर हो जाते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




