केंद्रीय नोडल अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय नोडल अधिकारी ने की समीक्षा बैठक

एम रामचंदुडु, निदेशक, जनगणना कार्य-सह-नागरिक निबंधन, पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने सोमवार को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला कार्य योजना/प्रगति से संबंधित समाहरणालय के सभा कक्ष में समीक्षा की.

विज्ञापन

किशनगंज. सोमवार को एम रामचंदुडु, निदेशक, जनगणना कार्य-सह-नागरिक निबंधन, पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की जिला कार्य योजना/प्रगति से संबंधित समाहरणालय के सभा कक्ष में समीक्षा किया गया. समीक्षा बैठक में विशाल राज, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के साथ कृषि एवं संबद्ध विभाग के जिला, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत 11 विभागों की 36 योजनाओं का कार्यान्वयन किया जा रहा है. कृषि विभाग इस योजना का नोडल विभाग है एवं इसके साथ कृषि विज्ञान केन्द्र, पशुपालन, मत्स्य, गव्य एवं डेयरी, सहकारिता, जल संसाधन, भूमि संसाधन, उद्योग, ग्रामीण विकास तथा कौशल विकास की योजनाओं को इसमें सम्मिलित किया गया है. योजना के अनुश्रवण के लिए नीति आयोग द्वारा 73 परफार्मेंस पारामीटर इंडिकेटर तय किये गये है, जिसके आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की जायेगी. निदेशक, जनगणना कार्य-सह-नागरिक निबंधन, पटना-सह-केन्द्रीय नोडल अधिकारी महोदय के द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि आपस में समन्वय स्थापित कर समेकित रूप से प्रयास करें, जिससे प्रभावी रूप से योजनाओं की उपलब्धि प्राप्त की जा सके. उन्होंने योजना के लाभार्थी किसानों की आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना बनाने का भी निर्देश दिया. इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए कैंप आयोजित कर किसानों की राय लेकर कार्यक्रम निर्धारित किया जाये, जिससे योजना को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके. निदेशक महोदय द्वारा जिला में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के क्रियान्वयन हेतु प्राप्त सुझाव एवं शिकायत को जिला स्तर पर संकलित करते हुए उनको कार्ययोजना में जोड़ने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन