8वां पोषण पखवाड़ा 23 अप्रैल तक होगा संचालित

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :18 Apr 2026 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
8वां पोषण पखवाड़ा  23 अप्रैल तक होगा संचालित

जिले में 8वें पोषण पखवाड़ा का आयोजन 23 अप्रैल तक होगा

विज्ञापन

किशनगंज जिले में 8वें पोषण पखवाड़ा का आयोजन 23 अप्रैल तक होगा. जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी द्वारा सभी गतिविधियों का सतत अनुश्रवण (मॉनिटरिंग) एवं समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन हो सके. निर्धारित माइक्रोप्लान के अंतर्गत विशेष वीएचएसएनडी (स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता दिवस), पोषण एवं वृद्धि निगरानी, बाल विकास में पुरुष अभिभावकों की भूमिका पर आधारित सत्र पापा वाली बात, नो स्क्रीन ऑवर/फैमिली प्ले टाइम अभियान, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम तथा पोषण संबंधी पोस्टर एवं नारा लेखन जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. उक्त सभी गतिविधियों के माध्यम से समुदाय, लाभार्थियों एवं लक्षित समूहों में पोषण के प्रति व्यापक जागरूकता का प्रसार किया जा रहा है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन