दो अपराधियों को ठाकुरगंज पुलिस ने धर दबोचा

ठाकुरगंज बाजार में एक पल्सर बाइक पर दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखे जाने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके दबोचा गया है.
ठाकुरगंज बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से ठाकुरगंज बाजार में घूम रहे दो अपराधियों को ठाकुरगंज पुलिस ने अपराध को अंजाम देने के पूर्व ही धर दबोचा. यह कार्रवाई ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी के नेतृत्व में की गई है. आरोपित के नाम सिंटू ग्वाला और रितेश ग्वाला है. दोनों आरोपितों के पास से एक पल्सर बाइक व बाइक खोलने व डिक्की तोड़ने के कुछ औजार भी बरामद किए है. ठाकुरगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित के ठाकुरगंज में होने की सूचना मिली थी . जिसके बाद एक टीम गठित करके दोनो आरोपियों की तलाश शुरू की गई. ठाकुरगंज बाजार में एक पल्सर बाइक पर दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखे जाने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके दबोचा गया है. उनके पास मास्टर चाभी ,डिक्की तोड़ने के कुछ औजार भी बरामद हुए. दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया है कि ठाकुरगंज बाजार में छिनतई करने के फिराक में थे. लेकिन उससे पहले पुलिस टीम ने दबोच लिया. दोनों आरोपियों पर पटना, औरंगाबाद,पूर्णिया,नवादा, किशनगंज,गौहाटी में छिनतई झपटमार के मामले दर्ज हैं. जिसमें जेल भी गए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




