KISHANGANJ : मदरसा से निकला किशोर लापता, तिस्ता कैनाल के किनारे मिला छात्र का सामान
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरचौन्दी ग्राम पंचायत स्थित गोलाबस्ती वार्ड संख्या 08 निवासी एक किशोर के रहस्यमय तरीके से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है .
विज्ञापन
ठाकुरगंज (किशनगंज) से बच्छराज नखत की रिपोर्ट :
ठाकुरगंज प्रखंड के पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरचौन्दी ग्राम पंचायत स्थित गोलाबस्ती वार्ड संख्या 08 निवासी एक किशोर के रहस्यमय तरीके से लापता होने से इलाके में सनसनी फैल गई है . लापता किशोर की पहचान हाफिज मुशनिफ रेजा के रूप में हुई है, जो मोहम्मद रफीक आलम के पुत्र बताए जा रहे हैं . जानकारी के अनुसार मुशनिफ रेजा पश्चिम बंगाल के फांसीदेवा थाना क्षेत्र स्थित मदरसा तूफान डांगी चौहट हाट में हाफिज की पढ़ाई कर रहे थे . बताया जाता है कि मंगलवार 5 मई 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह मदरसा से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका . मामले ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब मदरसा से करीब ढाई किलोमीटर दूर तिस्ता कैनल के किनारे किशोर का मोबाइल फोन, टोपी, गमछा, कुर्ता-पायजामा और चश्मा सुरक्षित हालत में रखा हुआ मिला . परिजनों का कहना है कि मुशनिफ रेजा करीब साढ़े तीन बजे कैनल तट पर पहुंचे थे . इसके बाद से वह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हैं . घटना की सूचना फैलते ही परिवार में कोहराम मच गया . परिजन और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं . वहीं सूचना मिलने पर फांसीदेवा पुलिस एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची और कैनल में नाव के सहारे खोज अभियान शुरू किया . देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं मिल पाया था . घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, जबकि परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं .प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










