टीसीसी सीनियर टीम ने चार विकेट से मैच जीता

Updated at : 02 Feb 2025 11:43 PM (IST)
विज्ञापन
टीसीसी सीनियर टीम ने चार विकेट से मैच जीता

टीसीसी सीनियर टीम ने चार विकेट से मैच जीता

विज्ञापन

ठाकुरगंज. गांधी मैदान ठाकुरगंज में ठाकुरगंज क्रिकेट क्लब एसोसिएशन द्वारा आयोजित जहांगीर आलम मेमोरियल न्यू ईयर चैलेंजर ट्रॉफी के चौथे मैच मे टीसीसी सीनियर ठाकुरगंज ने टेढ़ागाछ की टीम को चार विकेट से हरा दिया. टीसीसी सीनियर ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण चुना और टेढ़ागाछ की टीम क़ो बल्लेबाजी का मौका दिया. प्रथम पारी मे टेढ़ागाछ की टीम ने खेलते हुए बीस ओवर मे 160 रन बनाया और ऑल आउट हो गई. टेढ़ागाछ की टीम की और से सज्जाद हसनैन 71 रन और रवि सिंह ने 19 रन बनाये. टीसीसी के गेंदबाज बिशाल और मोनू ने दो दो विकेट लिए. टीसीसी क़ो बीस ओवर मे 161 रन का लक्ष्य मिला. अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी मे टीसीसी सीनियर ने 18.3 ओवर मे छ विकेट खोकर 162 रन बनाया और चार विकेट से मैच जीत लिया. इस दौरान बल्लेबाज सन्नी यादव ने 53 रन गौरव ने 28 रन बनाये. टेढ़ागाछ के गेंदबाज आफाक और दीपक ने दो दो विकेट लिए. मैन ऑफ़ द मैच सन्नी यादव घोषित हुए जिन्होंने 53 रन 30 गेंद मे बनाये. इस मैच मे मुख्य अतिथि के रूप मे ठाकुरगंज नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल और पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी सपन भट्टाचार्य मौजूद थे. जिन्हे क्लब अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, उपाध्यक्ष रोहित जायसवाल, शोहराब सईद, सुरेश झा ने बुके स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन