ePaper

ऐसे मेले से युवाओं अपने क्षेत्र में मिलता है रोजगार : डीडीसी

Updated at : 19 Dec 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
ऐसे  मेले से युवाओं अपने क्षेत्र में मिलता है रोजगार : डीडीसी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया

विज्ञापन

रोजगार मेले में 12 प्रतिष्ठित कंपनियों का लगा स्टाल टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया. मेले का शुभारंभ डीडीसी प्रदीप झा व बीडीओ अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. शुभारंभ के साथ ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. रोजगार की तलाश में बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियां मेले में पहुंचे और विभिन्न कंपनियों के स्टॉलों पर अपना-अपना बायोडाटा जमा किया. इस अवसर पर जीविका दीदियों की ओर से डीडीसी को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया. रोजगार मेले में 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया. मेले में पहुंचे युवक व युवती बड़ी उम्मीद के साथ पहुंचे थे. इस सभी में काफी जोश दिखाई दे रहा था. खासकर युवतियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही. बड़ी संख्या में युवतियों ने कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर रोजगार के अवसरों की जानकारी ली और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अपनी गंभीर रुचि दिखाई. मेले के दौरान डीडीसी ने सभी स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया व कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे अवसरों की जानकारी ली. उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए उनकी जिज्ञासाओं को सुना और उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसा रोजगार मेला स्थानीय युवाओं के लिए बेहद लाभकारी हैं. इससे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलते हैं और बाहर पलायन की मजबूरी कम होती है. उन्होंने युवतियों एवं युवाओं से इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की. बीडीओ अजय कुमार ने मेले की सराहना करते हुए कहा कि जीविका के माध्यम से आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल है. इस तरह के आयोजन से युवाओं को घर से नजदीक रोजगार मिल जाता है, जिससे उन्हें घर छोड़कर दूर या प्रदेश जाने की जरूरत नहीं पड़ती है. जीविका के इस तरह के पहल से पलायन में कमी आती है. उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवक-युवतियों को स्थानीय स्तर रोजगार मिले. बीपीएम राजेश कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी युवक-युवतियों से अपील की कि वे अपना बायोडाटा संबंधित कंपनी के स्टॉल पर अवश्य जमा करें और रोजगार की दिशा में ठोस कदम बढ़ाएं. मेले के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार, बीपीआरओ विवेक भारती, थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम, बीपीएम राजेश कुमार एवं सब इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और इसे युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया. इस अवसर पर बीपीआरओ विवेक भारती, कार्यक्रम पदाधिकारी, थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम, बीपीएम राजेश कुमार सहित जीविका से जुड़े अन्य कर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन