ePaper

स्ट्रीट लाइट बनी शोभा की वस्तु, आमजन हो रहे परेशान

Updated at : 30 Dec 2025 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट बनी शोभा की वस्तु, आमजन हो रहे परेशान

स्ट्रीट लाइट बनी शोभा की वस्तु, आमजन हो रहे परेशान

विज्ञापन

ठाकुरगंज. नगर में सड़कों से लेकर गलियों तक नगर पंचायत ने रात के समय में सड़कों को रोशन करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइट लगायी है.लेकिन यह लाइटें शोपीस की तरह सिर्फ खंभों पर लटकी हुई हैं. नगर के अधिकांश इलाकों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को सही नहीं कराए जाने के चलते शाम ढलते ही न सिर्फ अंधेरा पसर जाता है बल्कि स्थानीय लोग अब हादसे की आशंका भी जाहिर कर रहे हैं और तो और जहां कई पोलो में लाइट खराब है तो कई में दो दो लाइटें जलती मिल जाएगी. लेकिन नगरपंचायत के वार्ड सदस्य से लेकर कार्यपालक पदाधिकारी तक को शिकायत करने के बावजूद लोगों की शिकायत खत्म होने का नाम नहीं ले रही. इस बाबत बताते चले वार्ड संख्या 1 में भातडाला चौक से जलेबिया मोड तक आधे दर्जन स्ट्रीट लाइट खराब पड़े है. कई लाइट खराब तो कई स्विच खराब इस वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि से दर्जनों बार शिकायत किए जाने के बावजूद कई स्ट्रीट लाइट खराब पड़े है तो कई पोलो में दो दो लाइट जलती मिल जाएगी.

सुबह शाम वॉक करने वाले लोग हो रहे परेशान

नगर के विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट चालू कराई गई थी. स्ट्रीट लाइट चालू होने के बाद स्थानीय लोग शाम और सुबह के समय वॉक करने के लिए निकलते थे तो उन्हें परेशानी नहीं होती थी. पिछले कई महीनों से अब यह स्ट्रीट लाइट बंद हो चुकी हैं. ऐसे में शाम व सुबह के समय लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है. लोगों को सुबह और शाम के समय वॉक करने के दौरान हादसे की आशंका नजर आती है. लोगों ने कई बार इन स्ट्रीट लाइट को सही करने की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन