भाजपा की बैठक में स्थापना दिवस पर बनी रणनीति

Updated:
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में स्थापना दिवस पर बनी रणनीति

भाजपा की बैठक में स्थापना दिवस पर बनी रणनीति

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पल्स टू आजाद उच्य विद्यालय पोठिया के छात्रावास प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल इकाई की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता पहाड़कट्टा मंडल अध्यक्ष राहुल यादव ने की. पोठिया, छत्तरगाछ, पहाड़कट्टा मंडल इकाई की इस में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सपना देवी शामिल हुई. जिसमें स्थापना दिवस, बूथ कमेटी के गठन करने पर चर्चा, मंडल टोली के लिए सदस्यों के नामों पर विचार, विधानसभा सम्मेलन, अन्यायन प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने सहित पार्टी संगठन पर विचार से चर्चा हुई. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बीस सूत्री सदस्य संजय उपाध्याय,छत्तरगाछ मंडल अध्यक्ष सोभा रानी,पोठिया मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल,मंडल कोषाध्यक्ष संजय कुमार दास,मंडल महामंत्री आंनद कुमार सिंह,विष्णु सिंह,सुपौल मुर्मू सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन