सेंट जेवियर्स स्कूल में स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Updated at : 30 Jan 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल में स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

स्टार्टअप सेल जीईसी किशनगंज उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, किशनगंज में स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज.स्टार्टअप सेल जीईसी किशनगंज उद्योग विभाग बिहार सरकार द्वारा सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, किशनगंज में स्टार्टअप जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मिली जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के उद्योग विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के प्रति जागरूक करना था. कार्यकम में बिहार सरकार द्वारा 10 लाख का लोन 10 साल के लिए वह भी बिना किसी ब्याज के दिये जाने की जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम के लिए अग्रिम कार्यवाई करते हुए कार्यक्रम का आदेश डॉ भगवान श्रीराम (प्राचार्य जीईसी किशनगंज) के द्वारा दिया गया तथा प्रोफेसर इंचार्ज स्टार्टअप सेल प्रोफेसर देवा नंद पटेल, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर स्टार्टअप सेल जीईसी किशनगंज इंजीनियर माहिन रजा, नफीस अनवर प्रोग्राम डायरेक्टर एएमएस वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी, प्राचार्य सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, एव स्कूल के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया. प्रोफेसर इंचार्ज स्टार्टअप सेल जीईसी किशनगंज प्रोफेसर देवा नंद पटेल एवं प्रोग्राम डायरेक्टर एएमएस वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी नफीस अनवर, स्टार्टअप के विशेषज्ञों ने स्टार्टअप इंडिया, स्टार्टअप बिहार जैसी सरकारी योजनाओं और बिजनेस शुरू करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी.वही डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर स्टार्टअप सेल जीईसी इंजीनियर मो माहिन रजा ने स्टार्टअप और बिजनेस मॉडल की जानकारी, सरकार द्वारा मिलने वाले अनुदान और सहायता योजनाओं पर चर्चा, सफल स्टार्टअप्स की प्रेरणादायक कहानियाँ, इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र की जानकारी दी. इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य फुलजेन्श टोपनो ने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे छात्रों के लिए बहुत प्रेरणादायक रहा. हमें उम्मीद है कि हमारे छात्र पारंपरिक नौकरियों के अलावा खुद का व्यवसाय शुरू करने के बारे में भी सोचेंगे. कार्यक्रम के अंत में दर्शील प्रसाद एवं अंशुमन कुमार ने छात्रों को सवाल दिए और उन्हें नवाचार और स्वरोज़गार को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन