नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों की वर्दी पर एसपी ने लगाया स्टार

Updated:
विज्ञापन
नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों की वर्दी पर एसपी ने लगाया स्टार

पुलिस लाइन परिसर में एसपी सागर कुमार ने बुधवार को नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षक को स्टार लगा कर सम्मानित किया.

विज्ञापन

किशनगंज. पुलिस लाइन परिसर में एसपी सागर कुमार ने बुधवार को नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षक को स्टार लगा कर सम्मानित किया. इस अवसर पर पीपिंग शिरोमणि का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी ने पीटीसी से प्रोन्नत होकर सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बने पुलिस पदाधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें भविष्य की जिम्मेवारियों का कर्मठता और निष्ठा के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया. मौके पर एसपी सागर कुमार ने कहा कि विभाग में प्रोन्नति मिलना बड़ी बात है. अपने अच्छे कार्यों के साथ बेहतर पुलिसिंग कर पुलिस की छवि को और बेहतर बनाएंगे. ऐसी ही उम्मीद सभी से है. इस मौके पर एसडीपीओ वन गौतम कुमार, रक्षित डीएसपी बिनोद कुमार आदि ने नव प्रोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन