ePaper

ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा आयोजित

Updated at : 27 Dec 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में विशेष पूजा आयोजित

शहर के धर्मगंज रेल गुमटी के समीप स्थित ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया

विज्ञापन

किशनगंज शहर के धर्मगंज रेल गुमटी के समीप स्थित ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर में शनिवार को विशेष पूजा व आरती का आयोजन किया गया. यहां सुबह से ही भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. पुरोहित विवेक शुक्ला व अन्य विद्वान पुरोहितों के द्वारा बजरंगबली की पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई. मंदिर परिसर में संध्या में आरती को लेकर भी भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटती है. मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में विशेष पूजा आयोजित की जाती है. यहां मांगी गई मनोकामना भी पूर्ण होती है. साथ ही पूजा के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन