ePaper

दीपावली-छठ पर्व पर बाहर से आने वाले बच्चों के लिए आज से चलेगा विशेष पोलियो अभियान

Updated at : 17 Oct 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
दीपावली-छठ पर्व पर बाहर से आने वाले बच्चों के लिए आज से चलेगा विशेष पोलियो अभियान

दीपावली और छठ पर्व पर बाहर से आने वाले बच्चों को पोलियो संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किशनगंज जिले में शनिवार 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

रेलवे, बस स्टैंड और छठ घाटों पर तैनात होंगी ट्रांजिट टीमेंकिशनगंज जिले में 18 से 28 अक्टूबर तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान किशनगंज.दीपावली और छठ पर्व पर बाहर से आने वाले बच्चों को पोलियो संक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से किशनगंज जिले में शनिवार 18 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2025 तक विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान जिले में कुल 98 ट्रांजिट प्वाइंट्स पर टीकाकर्मी दलों की तैनाती की गई है. जिले के सभी प्रखंडों में कुल 266 टीकाकर्मी एवं 16 पर्यवेक्षक अभियान में शामिल रहेंगे.यह अभियान राज्य स्वास्थ्य समिति के दिशा-निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, ताकि दीपावली और छठ पर्व पर राज्य के बाहर एवं पड़ोसी देशों से लौटने वाले किसी भी बच्चे को पोलियोरोधी दवा से वंचित न रखा जाए.

छठ घाटों पर दवा पिलाने की विशेष व्यवस्था

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने बताया कि इस वर्ष जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर पोलियो की दवा पिलाने के लिए ट्रांजिट टीमों की तैनाती की गई है. प्रत्येक प्रखंड में विशेष टीमें गठित की गई हैं जो लगातार निगरानी करेंगी कि एक भी बच्चा छूटे नहीं.उन्होंने बताया कि जिले में बाहर से लौटने वाले परिवारों के कारण संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है, इसलिए दीपावली-छठ पर्व के दौरान पूर्ण सतर्कता और निगरानी के साथ अभियान चलाया जाएगा.

रेलवे व बस स्टैंड पर तैनात रहेंगे दल

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवेंद्र कुमार ने बताया कि किशनगंज रेलवे स्टेशन पर 8 दल, ठाकुरगंज स्टेशन पर 1 दल, बस स्टैंड पर 26 दल और छठ घाट पर ट्रांजिट प्वाइंट्स के 98 दलों को प्रतिनियुक्त किया गया है.उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्थान पर आने-जाने वाले 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियोरोधी दवा पिलाई जाएगी.किशनगंज शहरी क्षेत्र में 31 ट्रांजिट पॉइंट्स, ठाकुरगंज में 11, बहादुरगंज में 11, दिघलबैंक में 9, पोठिया में 11, टेढ़ागाछ में 8, कोचाधामन में 10, और किशनगंज ग्रामीण क्षेत्र में 7 पॉइंट्स चिह्नित किए गए हैं.

11 दिनों तक चलेगा अभियान, 581 टीम दिवस तय

डीआईओ ने बताया कि इस बार अभियान के लिए जिले में कुल 581 टीम दिवस निर्धारित किए गए हैं. इनमें 266 वैक्सीनेटर और 16 सुपरवाइजर शामिल हैं जो 11 दिनों तक अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे.प्रत्येक टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि आने-जाने वाले सभी बच्चों को दवा पिलाई जाए और अभियान की प्रगति की दैनिक रिपोर्ट सौंपी जाए.

पड़ोसी देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए बरती जा रही चौकसी

डॉ. चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश में हाल में पोलियो संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भारत में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है. बिहार पहले ही पोलियो मुक्त राज्य घोषित किया जा चुका है, लेकिन किसी भी देश में संक्रमण के प्रकट होने से जोखिम बना रहता है.इसीलिए दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर बिहार आने वाले प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

अभिभावकों से अपील

सिविल सर्जन डॉ राज कुमार चौधरी ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से अपील की है कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं और स्वास्थ्यकर्मियों को सहयोग करें.सिविल सर्जन ने कहा कि “यह अभियान केवल प्रशासनिक नहीं बल्कि जनभागीदारी का प्रतीक है. आपकी सजगता ही आपके बच्चे को आजीवन अपंगता से बचा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन