एसपी ने थानाध्यक्षों को कांडों के समय पर निष्पादन करने का दिया निर्देश

Updated at : 09 Jun 2024 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने थानाध्यक्षों को कांडों के समय पर निष्पादन करने का दिया निर्देश

रविवार को पुलिस सभागार भवन में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. मीटिंग में एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादन करें.

विज्ञापन

किशनगंज. रविवार को पुलिस सभागार भवन में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. मीटिंग में एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि कांडों का समय से निष्पादन करें. ससमय कांडों के निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे. इसमें किसी प्रकार का बहाना नहीं चलेगा. उन्होंने सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्षों को विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाने को कहा. शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाया जाने का निर्देश दिया. साथ ही वारंटियों की गिरफ्तारी, वाहन चेकिंग अभियान चलाने आदि का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि थाना आने वाले फरियादियों से थानाध्यक्ष दोस्ताना व्यवहार करें. कोई भी फरियादी काफी उम्मीदें लेकर पुलिस के पास पहुंचता है. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ गौतम कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी सह ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अदिति सिन्हा, प्रशिक्षु डीएसपी सह बहादुरगंज थानाध्यक्ष अभिनव परासर, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, एसपी के ओएसडी राजकिशोर, दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार,कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा, गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अरराबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन