9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

एसपी ने अभया ब्रिगेड को विशेष सतर्क रहने दिया निर्देश

नव वर्ष को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे

जिले में नववर्ष पर रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

किशनगंज

नव वर्ष को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. सुरक्षा को लेकर जिले के कुल 129 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिसमें किशनगंज में 15 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं कोचाधामन प्रखंड में 12, बहादुरगंज में 11, ठाकुरगंज में 36, दिघलबैंक में 21, पोठिया में 26 व टेढ़ागाछ प्रखंड में 9 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. एसपी ने अभया ब्रिगेड को विशेष रूप से सतर्क रहने और चिन्हित पिकनिक स्पॉट की निगरानी रखने का निर्देश दिया है. अक्सर देखा जाता है की भीड़ वाले स्थानों में कुछ लोग छेड़खानी की मंशा रखते है. ऐसे लोगों पर अभया ब्रिगेड निगरानी रखेगी. साथ ही थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग भी की जा रही है. शहरी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी रखी जा रही है. एसपी ऑफिस के पास बनाए गए कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा रही है. एसपी सागर कुमार ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि नव वर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. एसपी ने कहा कि किशनगंज सीमावर्ती जिला होने के कारण सीमा पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. नए साल की पार्टी में हुड़दंग मचाने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी. इसके लिए पूर्व से ही निर्देश दिया गया है.

महिलाओं को परेशान करने वालों पर रखी जाएगी खास नजर-एसपी

एसपी सागर कुमार ने कहा कि महिलाओं और युवतियों को परेशान करने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी. जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से नव वर्ष को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel