एसपी ने प्रशिक्षण परेड व साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

Updated at : 10 Mar 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने प्रशिक्षण परेड व साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

एसपी ने प्रशिक्षण परेड व साप्ताहिक परेड का किया निरीक्षण

विज्ञापन

वर्दी, अनुशासन व शारीरिक दक्षता की जांच, पदाधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश

किशनगंज. एसपी संतोष कुमार ने शहर के शहीद अशफाकुल्लाह खां स्टेडियम में नव नियुक्त सिपाहियों के चल रहे प्रशिक्षण परेड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों के अनुशासन, वर्दी, ड्रिल और शारीरिक दक्षता का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एसपी ने उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये और प्रशिक्षण को बेहतर तरीके से संचालित करने पर बल दिया. वहीं एसपी संतोष कुमार ने पुलिस लाइन किशनगंज में आयोजित साप्ताहिक परेड का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली तथा उपस्थित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन एवं शारीरिक दक्षता की जांच की. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग व अनुशासित रहने का निर्देश देते हुए विधि-व्यवस्था संधारण व आमजन की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन