एससीईआरटी की नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलशिप 2024 में श्रवण ने मारी बाजी

Updated at : 29 May 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
एससीईआरटी की नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलशिप 2024 में श्रवण ने मारी बाजी

श्रवण कुमार यादव ने एससीईआरटी की तरफ से आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप - 2024 में सफलता हासिल की है.

विज्ञापन

बहादुरगंज(किशनंगज). खुदरा दूध के छोटे कारोबारी के होनहार पुत्र 13 वर्षीय श्रवण कुमार यादव ने एससीईआरटी की तरफ से आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप – 2024 में सफलता हासिल की है. शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्लतनगर में 8 क्लास के छात्र रहे श्रवण यादव नप बहादुरगंज के वार्ड नं 07 स्थित हरिनगर निवासी उमेश यादव के पुत्र हैं. इस बीच छात्र की सफलता पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्लतनगर में जश्न का माहौल है तो उनके माता – पिता भी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं. इसीक्रम में अपने छात्र की सफलता पर नप के वार्ड नंबर 7 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिल्लतनगर में बुधवार को आयोजित एक सादे समारोह आयोजित कर सफल अभ्यर्थी को प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. स्कूल प्रशासन के आमंत्रण पर सफल छात्र के पिता उमेश यादव एवं उनकी माता भी समारोह में मौजूद थे. सफलता से गदगद पिता उमेश यादव ने बताया कि सुख – सुविधा व संसाधन की कमी के बावजूद पुत्र की सफलता से वे खुश है. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नुरुल आलम ने बताया कि सफल छात्र श्रवण कुमार ने एससीईआरटी की तरफ से आयोजित नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में सफलता अर्जित की है. सफलता पर एससीईआरटी की तरफ से इंटर की पढ़ाई तक छात्र को एक हजार रुपया प्रतिमाह छात्रवृति के रूप में दिए जाने का प्रावधान है. कार्यक्रम के दौरान हेडमास्टर नुरुल आलम, शिक्षक बीरेन्द्र सिन्, ताहिर आलम , नित्यानंद सिंह , पूनम कुमारी , अनमोल जहाँ सहित अधिकांश ही शिक्षक कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन