स्कूल वैन की टक्कर से कनकई नदी में गिरी ई-रिक्शा, पुलिस ने चार लोगों को सुरक्षित निकाला

Updated:
विज्ञापन
काल्पनिक तस्वीर

काल्पनिक तस्वीर

किशनगंज के कोचाधामन में एक बड़ा हादसा टल गया जब स्कूल वैन की टक्कर से ई-रिक्शा कनकई नदी में गिर गई. पुलिस गश्ती दल की त्वरित कार्रवाई से ई-रिक्शा में सवार एक बच्चे सहित चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.

विज्ञापन

Kishanganj Road Accident: कोचाधामन (किशनगंज). कोचाधामन थाना क्षेत्र के असूरा चैनपुर मोड़ के समीप शनिवार दोपहर एक स्कूल वैन की टक्कर से ई-रिक्शा कनकई नदी में गिर गई. हादसे के समय ई-रिक्शा में एक बच्चे सहित चार लोग सवार थे. बिशनपुर थाना की गश्ती टीम की तत्परता से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

स्कूल वैन की टक्कर से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार असूरा गांव के निवासी शनिवार दोपहर ई-रिक्शा से बिशनपुर बाजार जा रहे थे. जैसे ही वाहन असूरा चैनपुर के तीव्र मोड़ के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर कनकई नदी में जा गिरी.

पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

संयोगवश घटना के समय बिशनपुर थाना की गश्ती टीम उसी क्षेत्र में मौजूद थी. हादसा होते ही पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए नदी में उतरकर बचाव अभियान शुरू किया और ई-रिक्शा में फंसे सभी चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

सभी लोग सुरक्षित

पुलिस के अनुसार ई-रिक्शा में एक बच्चे सहित चार लोग सवार थे. सभी असूरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. राहत की बात यह रही कि समय पर बचाव कार्य होने से किसी की जान नहीं गयी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Kishanganj Road Accident: पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. स्कूल वैन और ई-रिक्शा की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है. आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.


विज्ञापन
राजीव सिन्हा

लेखक के बारे में

By राजीव सिन्हा

राजीव सिन्हा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कोचाधामन (किशगनंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन