कजलामनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9600 लॉटरी टिकट बरामद, पांच आरोपितों पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किशनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कजलामनी क्षेत्र में छापेमारी कर 9600 अवैध लॉटरी टिकटों की बड़ी खेप जब्त की है. इस मामले में पांच आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी.

विज्ञापन

Kishanganj Lottery Racket: किशनगंज. शुक्रवार की रात किशनगंज पुलिस ने शहर के कजलामनी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध लॉटरी टिकटों की बड़ी खेप बरामद की. पुलिस ने मौके से कुल 9600 लॉटरी टिकट जब्त किए हैं. मामले में पांच आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल ने शनिवार शाम आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सूचना मिली थी कि कजलामनी स्थित एक घर में बड़ी मात्रा में लॉटरी टिकट रखे गए हैं. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गयी.

9600 लॉटरी टिकट बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 9600 लॉटरी टिकट बरामद किए. पुलिस ने बरामद टिकटों को जब्त कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है.

पांच आरोपितों पर दर्ज होगी प्राथमिकी

प्रभारी एसपी ने बताया कि मामले में पांच आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. फिलहाल छापेमारी के दौरान कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

संपत्ति जब्ती की भी होगी कार्रवाई

हरिमोहन शुक्ल ने कहा कि अवैध लॉटरी कारोबार में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि ऐसे धंधे में संलिप्त आरोपितों की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जायेगी.

ये अधिकारी रहे शामिल

Kishanganj Lottery Racket: छापेमारी टीम में एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज, सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अवर निरीक्षक रवि शंकर कुमार, बैजू कुमार, सूरज कुमार, नेहा कुमारी, बिक्रम कुमार, प्रशिक्षु अवर निरीक्षक नेहा सत्यदेव सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन