साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को डिजिटल खतरों से बचने की दी गई सीख

डीएसपी रविशंकर ने विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक बताया कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए, सोशल मीडिया पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
किशनगंज.शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुक्रवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम में सायबर सेल के डीएसपी रविशंकर ने बतौर मुख्य अतिथि के भाग लिया. कार्यक्रम में बोलते हुए डीएसपी रविशंकर ने विद्यार्थियों को विस्तारपूर्वक बताया कि इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाए, सोशल मीडिया पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है. डीएसपी रविशंकर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि डिजिटल युग में साइबर जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी सुरक्षा कवच है. हमें खुद सतर्क रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा. कार्यक्रम के दौरान डीपीएस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अनेक जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे कि अगर हमारा सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें, ऑनलाइन स्कैम से कैसे बचें आदि. डीएसपी ने सभी प्रश्नों के अत्यंत सरल, प्रेरक और व्यवहारिक उत्तर दिए. इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर आसिफ इकबाल और प्रिंसिपल परवीन इकबाल भी उपस्थित थी. उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि साइबर जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है. डीपीएस किशनगंज सदैव विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान और सुरक्षा की दिशा में प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो कंप्यूटर, नेटवर्क, सॉफ़्टवेयर और डेटा को दुर्भावनापूर्ण साइबर हमलों से बचाती है. इसका उद्देश्य संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखना, अनधिकृत पहुँच को रोकना और सिस्टम को बाधित होने से बचाना है. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों विवेक दीवान, प्रियांका राय, अंज़र आलम, राखी गुरुंग, ज़की अनवर, कुशेश गिरी, डॉ. मसीहुर रहमान, अजय झा, अजय चौधरी, शबनम एवं निशांत कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सभी शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम को एक शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक रूप दिया. कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों और साइबर टीम के सामूहिक संदेश के साथ हुआ कि सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, जागरूक नागरिक ही सशक्त भारत का निर्माण करते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




