गैस किल्लत की अफवाह पर विराम, एजेंसियों से सुचारू रूप से मिल रहा सिलेंडर

Updated at : 17 Mar 2026 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
गैस किल्लत की अफवाह पर विराम, एजेंसियों से सुचारू रूप से मिल रहा सिलेंडर

गैस किल्लत की अफवाह पर विराम, एजेंसियों से सुचारू रूप से मिल रहा सिलेंडर

विज्ञापन

कुछ होटल व रेस्टोरेंट में लकड़ी-कोयले का हो रहा प्रयोग, प्रशासन रख रहा निगरानी

किशनगंज. रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों पर अब विराम लग गया है. जिले में गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है. गैस एजेंसियों के बाहर लोग कतारबद्ध होकर गैस सिलेंडर ले रहे हैं, हालांकि अब अफवाह जैसी स्थिति में कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. जिले में 12 रेस्टोरेंट व दो दर्जन से अधिक छोटे-बड़े होटल संचालित हैं. वर्तमान स्थिति को देखते हुए कई होटलों में बदलाव भी देखने को मिल रहा है. इनमें ज्यादातर होटलों में भोजन पकाने के लिए लकड़ी व कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है. कई रेस्टोरेंट में भी कोयले का प्रयोग किया जा रहा है. कुछ रेस्टोरेंट व होटलों में इलेक्ट्रिक चूल्हे का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे बिजली की खपत पहले से अधिक बढ़ गयी है. दो रेस्टोरेंट संचालकों से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी रमजान के कारण रेस्टोरेंट पहले की तरह नहीं चल रहे हैं व भीड़ भी कम है. फिलहाल कोयले का प्रयोग किया जा रहा है. रमजान के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर की स्थिति में सुधार हो जाये तो बेहतर होगा. गैस एजेंसी संचालक तल्हा यूसुफ ने बताया कि सिलेंडर का वितरण सुचारू रूप से जारी है. शुरुआत में लोग पैनिक होकर बुकिंग कर रहे थे, जिसकी वजह से थोड़ी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर में सुबह के समय बुकिंग के दौरान थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन रात में यह पूरी तरह ठीक रहता है. मौके पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता अबुल हुसैन ने बताया कि 25 दिन में बुकिंग हो रहा है. अब उन्हें सिलेंडर प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं हुई है. जगदम्बा गैस एजेंसी के श्रवण कुमार ने कहा कि पहले गोदाम पर अत्यधिक भीड़ होती थी, लेकिन अब भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है. इसी कारण रविवार को भी गैस की होम डिलीवरी की गयी थी.

क्या कहते हैं एसडीएम

एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि लगातार गैस एजेंसियों का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है. फिलहाल स्थिति पहले से बेहतर हुई है. गैस की कालाबाजारी करने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन