बेटे-बहू पर मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी
Updated at : 17 Mar 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन

बेटे-बहू पर मारपीट व दुर्व्यवहार का आरोप, प्राथमिकी
विज्ञापन
खाने-पीने की वस्तु मांगने पर विवाद, पीड़ित महिला ने डायल 112 को दी सूचना
किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के फरिंगगोला की रहने वाली एक महिला ने अपने बेटे और बहू के विरुद्ध दुर्व्यवहार व मारपीट का आरोप लगाते हुए सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी नसीमा खातून द्वारा सोमवार को अपने पुत्र मोहम्मद शरीफ व बहू लवली परवीन के विरुद्ध दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला ने अपने पुत्र व बहू से खाने-पीने की वस्तु की मांग की थी. इसी बात को लेकर 13 मार्च को दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इस दौरान बेटे व बहू ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित महिला ने डायल 112 को सूचना दी. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को समझाया. इसके बावजूद आरोप है कि दोनों आरोपी फिर से पीड़ित महिला के साथ दुर्व्यवहार करने लगे. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




