महा रूद्र यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

Updated at : 17 Mar 2026 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
महा रूद्र यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

महा रूद्र यज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी

विज्ञापन

सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल, रेतुआ नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पर की गयी कलश स्थापना

किशनगंज. जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत बैगना पंचायत के महुआ गांव में मंगलवार को श्री श्री 108 अखंड महा रूद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया. गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों व डीजे की धुन पर सैकड़ों महिलाएं, युवतियां व युवा पीतांबर वस्त्र धारण कर श्रद्धा व उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए. कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल महुआ से प्रारंभ होकर गड़गांव, गिल्हनी, रहमतपुर होते हुए सुहिया शिव मंदिर चौक पहुंची. वहां से श्रद्धालु सुहिया स्थित रेतुआ नदी के तट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान व पूजा-पाठ के साथ जल भरने की प्रक्रिया संपन्न हुई. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने पवित्र जल को कलश में भरा व पुनः कलश शोभायात्रा के रूप में सुहिया हाट, आमबाड़ी, रहमतपुर व गिल्हनी होते हुए यज्ञ स्थल महुआ लौटे. वहां पूरे विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गयी. इस दौरान रास्ते भर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. स्थानीय ग्रामीणों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया, जिससे वातावरण और भी श्रद्धामय हो गया. महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, जो इस आयोजन का विशेष आकर्षण बना रहा. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश गिरी ने बताया कि महा रूद्र यज्ञ के लिए 72 घंटे का संकल्प लिया गया है, जिसमें निरंतर पूजा-अर्चना, हवन व धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकता, भाईचारा व आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है. वहीं पंडित जगन्नाथ झा ने बताया कि महा रूद्र यज्ञ अत्यंत पवित्र व फलदायी अनुष्ठान है. इसके आयोजन से क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि का वातावरण बनता है. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में धार्मिक आस्था और मजबूत होती है. पूरे आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में यज्ञ स्थल पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन व प्रवचन का आयोजन किया जायेगा, जिससे क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन