डुमरिया में रुद्राभिषेक व भजन कीर्तन तीन अगस्त से

Updated:
विज्ञापन
डुमरिया में रुद्राभिषेक व भजन कीर्तन तीन अगस्त से

सावन माह के उपलक्ष्य पर शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 30 में महाप्रभु सतनाम संघ द्वारा आगामी तीन अगस्त दिन रविवार को रुद्राभिषेक व पूजा का आयोजन व चार अगस्त सोमवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

किशनगंज. सावन माह के उपलक्ष्य पर शहर के डुमरिया वार्ड नंबर 30 में महाप्रभु सतनाम संघ द्वारा आगामी तीन अगस्त दिन रविवार को रुद्राभिषेक व पूजा का आयोजन व चार अगस्त सोमवार को भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान महाप्रभु सतनाम संघ के सचिव सह वार्ड नंबर 30 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह ने बताया कि आगामी 3 अगस्त रविवार को रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना विधि विधान से की जायेगी. साथ ही 4 अगस्त सोमवार को भगवान शिव का भजन कीर्तन किया जाएगा. भगवान शिव का भजन कीर्तन के लिए दूर-दराज के कलाकार पहुंच रहे हैं. आगे उन्होंने बताया कि रुद्र अभिषेक पूजा और भजन कीर्तन के दौरान हजारों की संख्या में भक्तों की भीड़ रहेगी जिसे लेकर तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन