समेश्वर गांव में चोरी का 13 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन

वरीय पुलिस पदाधिकारी को आवेदन सौंपा

बहादुरगंज थाना क्षेत्र के समेश्वर गांव में बंद घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी हो गई. घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है. पीड़ित परिवार ने अब एसपी और एसडीपीओ से मामले के खुलासे की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Theft Case: पौआखाली (किशनगंज). बहादुरगंज थाना क्षेत्र के समेश्वर गांव में छह और सात जुलाई की दरमियानी रात बंद पड़े घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला अब तक अनसुलझा है. घटना के 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगने से पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने प्रभारी पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ-1 किशनगंज को आवेदन देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति ले उड़े चोर

पीड़ित कुणाल कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना वाली रात वह किशनगंज स्थित अपनी बहन के घर गए हुए थे और गांव स्थित उनका घर बंद था. इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी से लगभग 24 भर सोना, 100 भर चांदी तथा 2 लाख 90 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए.

पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में उनका लगभग आठ भर सोना और ढाई लाख रुपये नकद शामिल है, जबकि उनकी बहन अंजू सिन्हा के 16 भर सोने के आभूषण, 100 भर चांदी और 40 हजार रुपये नकद भी चोरी हो गए.

थाने में केस दर्ज, अब एसपी और एसडीपीओ से लगाई गुहार

Theft Case: घटना के बाद बहादुरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पीड़ित परिवार का कहना है कि लगभग दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं हुआ है. इसके बाद उन्होंने प्रभारी पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ-1 किशनगंज को भी आवेदन देकर मामले की उच्चस्तरीय जांच और शीघ्र उद्भेदन की मांग की है.

ग्रामीणों ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग

समेश्वर गांव के लोगों का कहना है कि बड़ी चोरी की घटना का अब तक खुलासा नहीं होने से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है. उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच को तेज करने की मांग की है.

पुलिस ने जल्द खुलासे का दिया भरोसा

एसडीपीओ-1 किशनगंज खुशरू सिराज ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि अन्य थानों में गिरफ्तार पेशेवर चोरों से भी पूछताछ की गई है. पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है और मामले के जल्द खुलासे की उम्मीद है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन