ePaper

वाहन चेकिंग के दौरान कोचाधामन पुलिस ने नकदी 5.30 लाख रूपये किया बरामद

Updated at : 17 Oct 2025 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान कोचाधामन पुलिस ने नकदी 5.30 लाख रूपये किया बरामद

कोचाधामन थाना के सामने एसएसटी चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कर सवार व्यक्ति के पास से पांच लाख 30 हजार राशि बरामद किया गया.

विज्ञापन

कोचाधामन. विधानसभा चुनाव 2025 के मद्दे नजर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस अधीक्षक सागर कुमार जा के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में निरंतर संघन वाहन जांच की जा रही है.इसी क्रम में शुक्रवार को कोचाधामन थाना के सामने एसएसटी चेक पोस्ट के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कर सवार व्यक्ति के पास से पांच लाख 30 हजार राशि बरामद किया गया. इस बाबत पुलिस ने बताया कि कार सवार अफसार रजा पूर्णियां जिले के बायसी थाना क्षेत्र का निवासी है.बरामद राशि के संबंध में जब उनसे पूछताछ एवं वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह न तो कोई दस्तावेज दिखा सके और न ही कोई संतोषजनक उत्तर दे सका. इसके बाद बरामद नगर राशि को विधि सम्मत प्रक्रिया के अंतर्गत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया। तथा इस संबंध में निर्वाची पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी कोचाधामन को इसे लेकर सूचित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन